शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी ऊमरी खुर्द गांव में एक शराबी पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी पत्नी पर गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाया। महिला के विरोध करने पर उसे निर्वस्त्र कर पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला मंगलवार को शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।
पीड़ित विवाहिता ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति आसूराम वंशकार अवैध शराब बनाकर बेचने का धंधा करता है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि पति उस पर गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। बाहरी लोगों को घर ले आता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निर्वस्त्र कर उसकी मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। अब वह और उसकी 2 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पति की काली करतूत,गैर मर्दों से शारीरिक संबंध का बनाता है दबाव, विरोध पर पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटकर घर से निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment