Press "Enter" to skip to content

महिला ने पति पर लगाया हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप, एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के वेरखेड़ा गांव की एक विवाहिता ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर उसकी हत्या का षड्यंत्र रचने और मारपीट कर उसे घर से भगा देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने इस मामले में एक आवेदन एसपी ऑफिस में देते हुए पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शांति पत्नी कल्लू पाल उम्र 45 वर्ष निवासी वेरखेड़ा थाना करैरा हाल निवासी बस्सी नगर कॉलोनी दतिया ने बताया कि उसकी शादी 30 साल पहले कल्लू पाल से हुई थी। पति द्वारा मारपीट करने के कारण वह पति से अलग दतिया में अपने एक नाबालिग बेटे के साथ रह कर मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। इसके बाद भी पति और ससुराल वालों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। महिला ने अपने पति पर उसकी हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए। पुलिस से इस मामले में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!