Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 3 घायल, फसल बेचने बैराड़ जा रहे थे किसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटेवरी गांव के पास सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 3 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करई-कैराऊ गांव के किसान अपनी मूंगफली की फसल बेचने ट्रैक्टर से बैराड़ मंडी जा रहे थे तभी उनका ट्रैक्टर पटेवरी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबाने से 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!