शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला घाटी पर 31 अक्टूबर 2023 की रात को नकाबपोश बदमाशों द्वारा व्यापारी के साथ की गई लूट का सोमवार को खुलासा करते हुए 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों के कब्जे से लूट का माल बाइक और मोक्चर मीटर बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि व्यापारी के साथ लूट की घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
व्यापारी की मारपीट कर लूट ले गए थे बाइक और नगदी:
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार जैन पुत्र मिश्रीलाल जैन उम्र 40 साल निवासी न्यू ब्लाँक शिवपुरी 31 अक्टूबर 2023 की रात करेरा से शिवपुरी बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी पर नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर उसकी बाइक,मोबाइल मोस्चर मशीन व इलेक्ट्रोनिक कांटा और पर्स में रखे 2 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफतार 2 अब भी फरार:
सुरवाया थाना पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश खुटैला तिराहा पर पल्सर गाडी से खडे है। पुलिस ने दबिश देकर बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ की गई तो दोनो लडको ने दिनांक 31/10/2023 को दिनेश कुमार जैन के साथ की गई लूट करना स्वीकार किया तथा अपने साथ घटना में दो अन्य लडके भी होना बताया दोनो आरोपीगणो ने घटना स्वीकार करते हुये घटना में लूटी गई एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल क्र. एमपी 33 जेडसी 9285 व काला बैग जिसमें रखी मोस्चर मशीन व इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा अपने कब्जे से बरामद कराया घटना में शामिल अन्य दो लडको की गिरफ्तारी होना शेष है उनके संभावित स्थानो पर गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी गई है.
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुरवाया रामेन्द्र सिंह चौहान , थाना प्रभारी सतनवाडा श्री राजकुमार चहार ,सउनि रामकुमार सिंह तोमर , सउनि नरेन्द्र यादव , प्रआर. 372 रविन्द्र बुन्देला , प्रआर. 409 हर्ष झा , आर. 625 दीपक मौर्य , आर. 1064 राजेन्द्र सिंह , आर. 51 जसपाल सिंह, आर.787 दर्शन सिंह , महिला आर. 754 गायत्री मुदगल ,आर.1103 उमेश लोधी, आर.521 शौरभ राजावत, आर. 1034 दीपक किरार, आर.1139 विनोज राठोर, आर.चालक 1137 प्रकाश अवास्या की अहम भूमिका रही.

अमोला घाटी पर व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, लूट का माल बरामद, 2 लुटेरे गिरफ्तार 2 की तलाश जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment