Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, आरोपियों के खिलाफ वन अपराध पंजीबद्ध / Shivpuri News

शिवपुरी वन विभाग द्वारा रात्रि गस्त के दौरान शिवपुरी रेंज की सीमा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने में सफलता हासिल की है।वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी जी एस जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर 2023 की सुबह 4:15 पर शिवपुरी सब रेंज की सीमा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया जबकि वन क्षेत्र की सीमा में रेत का अवैध परिवहन करने पर आरोपियों के खिलाफ वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है।जी एस जाटव ने बताया कि वन परिक्षेत्र शिवपुरी के अंतर्गत किसी भी प्रकार की वन संबंधी अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु गस्ती दल गठित कर निरंतर इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के वन अपराध को बक्शा नहीं जाएगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने में आशीष समाधिया परिक्षेत्र सहायक शिवपुरी, वीरसिंह, नकुल शर्मा, सदैव शर्मा, उपेन्द्र यादव, महेश गुप्ता, महेंद्र गोस्वामी वन रक्षक आदि की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!