Press "Enter" to skip to content

घर वाले को चकमा देकर नरवर की 20 वर्षीय युवती को भगा ले गया बैराड़ का धर्मवीर, एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती 30 अक्टूबर की रात बिना बताए घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट नरवर थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद परिजनों को पता चला की युवती मोबाइल पर बैराड़ के धर्मवीर खटीक से बात करती थी। परिजनों को संदेह है कि धर्मवीर खटीक ही उनकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।ये बात परिजनों द्वारा नरवर थाना पुलिस को बताई गई लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे परेशान परिवार वालों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए युवती को बैराड़ कस्बे के धर्मवीर खटीक के चंगुल से छुड़ाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है। पुलिस ने परिजनों को जल्द ही इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!