Press "Enter" to skip to content

Fastsamachar.com के तत्वाधान में RUN FOR VOTE कार्यक्रम 5 नवंबर को, जानिए कहा कहा हो रहे रजिस्ट्रेशन / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 17 नवंबर को होना है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में Fastsamachar.com के तत्वाधान में रन फॉर वोट कार्यक्रम किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 5 नवंबर रविवार को सुबह 7 बजे किया जाएगा. यहां से 800 लोगों के आसपास एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यह रैली पोलोग्राउंड से अस्पताल चौराहा होते हुए माधव चौक, गुरुद्वारा, गुरुद्वारा से अग्रसेन चौक और वापस पोलो ग्राउंड में समापन होगी.

मैराथन के आयोजन के बाद पोलोग्राउंड में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइस भी रखी गई है. जिसमें फर्स्ट प्राइस रेफ्रिजरेटर है, सेकंड एलईडी है और थर्ड प्राइस जूसर ग्राइंडर है.

मैराथन का कार्यक्रम दो भागों में निर्धारित किया गया है. जिसमें एक ग्रुप 13 साल से 18 साल तक का रहेगा. और दूसरा ग्रुप 18 साल से ऊपर का रहेगा.

इसमें स्कूली बच्चे रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपने-अपने स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. बाकी लोगों के लिए सनमती स्टेशनरी कोर्ट रोड, कुमार स्टेशनरी न्यू ब्लॉक, सुनील बुक डिपो विष्णु मंदिर मार्केट, अलबेला कंप्यूटर फिजिकल रोड, एकता मेडिकल स्टोर पुरानी शिवपुरी, ठाकुर जी प्रिंटर्स आर्य समाज रोड पर फॉर्म उपलब्ध है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!