Press "Enter" to skip to content

विवेकानंद कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे सोनू शर्मा की हुई मौत, पार्षद पति भानु दुबे पर हत्या के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पूर्व नगरपालिका के उपाध्यक्ष व पार्षद पति और उसके सहयोगियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप था की राजनीतिक द्वेष के चलते मेरे बेटे की हत्याय की गई है।


जानकारी के अनुसार विवेकांनद कालोनी के रहने वाले रमेश शर्मा इस बार शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। गुरुवार की रात रमेश शर्मा के 30 साल के बेटे सोनू शर्मा को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। सोनू के शरीर में लकड़ी फंसी हुई थी। लेकिन उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद रमेश शर्मा अपने बेटे के शव को कोतवाली लेकर पहुंच गए और पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे और उनके सहयोगियों पर ह्त्या करने के आरोप के लगाते हुए हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा।

रमेश शर्मा का आरोप है कि भानू दुबे से मेरी पुरानी चुनावी रंजिश चल रही थी। वार्ड नंबर 3 में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था सड़क निर्माण को लेकर मेरे बेटे का भानू दुबे और उसके सहयोगियों से विवाद हुआ था। सभी ने मिलकर बेटे के साथ जमकर मारपीट की थी जब सोनू अपनी जान बचा के भागा तभी पीछे से लकड़ी फेंक कर मारी गई जो सोनू के सीने से आरपार हो गई। जिससे बेटे की मौत हो गई।

इधर पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे का कहना है कि मेरा कोई भी विवाद नहीं हुआ है इस मामले में कोतवाली प्रभारी विनय यादव का कहना है कि मर्ग कायम किया गया है मामले की जांच की जायेगी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!