Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पलटा ऑटो हादसे में 2 लोग घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा मुंबई नेशनल हाईवे गुना बाईपास के पास भगवती वेयर हाउस के सामने गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के चालक नहीं तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क पर पलट गई।इस हादसे में ऑटो में सवार 2 युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए कोलारस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक पवन और रिंकू कोलारस से खरीदारी कर अपने गांव लगदा जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वहीं कंटेनर ट्रक का चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!