Press "Enter" to skip to content

जॉन कौन अवॉर्ड फंक्शन 2023 बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड विनर से सम्मानित जेएफएम प्रियंका शिवहरे / Shivpuri News

विभिन्न सेवा गतिविधियों में जेसीआई सुवर्णा संस्था को मिले सर्वाधिक 21 अवार्ड
शिवपुरी: समाजसेवा और पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कार्यरत संस्था जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा को अपनी उत्कृष्ट सेवाओ के लिए ग्वालियरमें आयोजित जॉन कौन अवॉर्ड फंक्शन 2023 में सर्वाधिक 21 अवार्ड प्राप्त हुए है साथ ही संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे को जॉन कौन अवॉर्ड फंक्शन 2023 में बेस्ट प्रेसीडेंट अवार्ड विनर से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था का हरेक पाधिकार व सदस्य गौरान्वित है जिन्होंने अपनी सेवा गतिविधियों से संस्था को इतने सारे अवार्ड दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
जानकारी देेते हुए जेसीआई सुवर्णा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जेसीआई संस्था का जॉनकोन अवार्ड फंक्शन 2023 ग्वालियर में आयेाजित किया गया जिसमें पूरे वर्ष में संस्था के द्वारा होने वाले कार्यक्रम और उसमें उत्कृष्ट कार्यों के रूप में सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष भर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा के द्वारा संस्था की गाइडलाइन के अनुसार हमने सभी कार्य कार्यक्रमों को एक सिस्टमैटिक तरीके से पूर्ण किया और इस श्रृंखला में जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा को यह अवार्ड जॉन प्रेसिडेंट जैसी मनोज चौरसिया के द्वारा जॉन कौन अवॉर्ड फंक्शन 2023 में प्रदान किए गए। इस अवार्ड फंक्शन में जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा को पूरे साल भर के बेहतरीन कार्यक्रम के लिए 21 अवार्ड से नवाजा गया जिसमें जेसीआई स्वर्णा की अध्यक्ष जेएफएम प्रियंका शिवहरे को बेस्ट प्रेसिडेंट विनर 2023 का अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित हुई संस्था अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे ने कहा कि पूरे वर्ष भर संस्था सचिव जैसी आरती जैन का उन्हें विशेष योगदान प्राप्त रहा, साथ ही टीम के सभी डायरेक्टर्स, सभी वाइस प्रेसिडेंट, सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी सदस्यों का बहुत-बहुत योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया जिनके अथक प्रयासों और सेवा के कार्यों की बदौलत संस्था को सर्वाधिक 21 अवार्ड विभिन्न सेवा गतिविधियों के लिए प्रदान किए गए।
संस्था के इन पदाधिकारियों को भी मिले अवार्ड
इसके साथ ही अवार्ड श्रृंखला में बेस्ट जॉन ऑफिसर का अवार्ड जेसी निशा गोयल, बेस्ट न्यू एक्टिव मेंबर का अवार्ड जेसी बबीता अग्रवाल, बेस्ट ऑर्गेनाइजेशन लेडी का अवार्ड जेसी कुसुम राठौर को दिया गया। इसके साथ ही यहां मिले सभी अवार्ड संस्था को बेस्ट पब्लिक रिलेशन प्रोग्राम बेस्ट बिजनेस ट्रेनिंग, बेस्ट कम्युनिटी प्रोग्राम, बेस्ट ग्रोथ एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी दिए गए हैं। जॉन कॉर्न अवॉर्ड फंक्शन में जेसी निशा गोयल, जेसी कुसुम लता राठौड़, जेसी बबीता अग्रवाल, जेसी माधवी सोनी, जेसी अंजू अग्रवाल के साथ सभी स्वर्णा टीम उपस्थित रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!