शिवपुरी: जिले करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिरली गांव से एक युवक की पत्नी घर से बाहर टॉयलेट जाने का बहाना कर अपने प्रेमी संग फरार गई। पीड़ित पति ने इसकी रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पत्नी को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया इससे परेशान युवक ने बुधवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार चिरली गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बाहर टॉयलेट करने गई थी।जिसे कल्ली पुत्र इमरत लोधी निवासी ग्राम चिरली बहला फुसलाकर अपने संग भगा ले गया है। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही पंजाब पुत्र छप्पू लोधी और बानसिंह पाल ने मुझे बताया की मेरी पत्नी को कल्ली लोधी ने कहीं बेच दिया है।पहले इन्होंने 70 हजार रूपये में दिनारा बेचने की कोशिश की तो वहां बात नहीं बनी उसके बाद इन्होनें पिछोर साईड कहीं मेरी पत्नी को बेच दिया है।इन दोनों से की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मैंने करैरा पुलिस को दी जिसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई है।

टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को खोजने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment