शिवपुरी: जिले के कोलारस तहसील के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए बिजली दफ्तर से अधिकारी और कर्मचारी भाग खड़े हुए और थाने जा पहुंचे। मामला बढ़ता देख विभाग के अधिकारी पुलिस सुरक्षा में बीच दफ्तर पहुंचे। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को निपटाने के लिए कुछ ही घंटों की मोहलत मांगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के मुताबिक, कोलारस तहसील के गुडा, मोहरा, सिंघराई गोपालपुर आदि गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकजुट होकर बिजली दफ्तर शिकायत लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से महज 1 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जबकि इसकी शिकायत कई दफा दर्ज कर दी गई है, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली।
इस बार बारिश न होने के चलते पानी का संकट गहराता जा रहा है पंप मोटर चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन पर्याप्त बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके चलते खेतों की बुवाई और सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है। आज इसी समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे थे। लेकिन बिजली अधिकारी मौके से चले गए। बिजली अधिकारियों ने बाद में आकर कुछ ही घंटे में बिजली की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।

बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने घेरा विद्युत कार्यालय, ऑफिस छोड़ भागे अधिकारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment