शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नाबालिग पीड़िता ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि 11 माह पहले उसके पड़ोस में रहने वाला रवि कुचमुदिया उसे बहला फुसलाकर कर अपने साथ राजस्थान के अजमेर ले गया जहां आरोपी ने कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उसने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसका मेडिकल कराया लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी के परिजन अब उसे और उसके परिवार को केस में राजीनामा करने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी को गिरफ्तार करने और आरोपी के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, नाबालिग पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment