Press "Enter" to skip to content

6 माह से नहीं मिली आदिवासी महिलाओं को साग-सब्जी के लिए मिलने वाली सहायता राशि,महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की कोलारस तहसील के पिपराह गांव की आदिवासी बस्ती की महिलाओं को राज्य शासन की ओर से साग-सब्जी के लिए मिलने वाली सहायता राशि पिछले 6 माह से नहीं मिली है।इसकी शिकायत लेकर मंगलवार को आदिवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट में पहुंची। महिलाओं ने बताया कि पात्र होने की बाद भी पिछले 6 महीने से पोषण आहार सहायता राशि उन्हें नहीं मिल रही है। इसके कारण हमारे घरों में भूखे रहने की नौबत तक आ गई है। महिलाओं का कहना है कि वे कई बार पंचायत सचिव से लेकर जनपद पंचायत सीईओ से तक मिल चुके हैं। उन्हें अपनी परेशानी भी बताई, लेकिन एक भी बार उन्होंने समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अधिकारियों से पोषण आहार सहायता राशि एक हजार रुपए दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!