Press "Enter" to skip to content

14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने धोखे से खाया चूहे मारने का जहर, हालत गंभीर जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद में बीती रात एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने धोखे से चूहे मारने का जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए इलाज के बाद नाबालिग की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सीटू पुत्री कमल सिंह परिहार निवासी झांसी उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिरसौद करैरा ने धोखे से चूहे मारने का जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नाबालिग लड़की की मां फूलवती ने बताया कि चूहों को मारने के लिए घर में टमाटरों में जहर लगाकर रख दिया था। उसकी लड़की सीटू ने धोखे से उन्ही जहर लगे टमाटरों को खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तुरंत नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए इलाज के बाद नाबालिग लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!