Press "Enter" to skip to content

आचार संहिता के चलते एक्शन में पुलिस: वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख 56 हजार 500 रुपए जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: चुनाव के दौरान लागू आचार सहिंता में पुलिस हाईवे पर वाहन चेकिंग की कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में सुभाषपुरा, तेंदुआ, बामौरकलां थाना पुलिस ने एफएसटी टीम के साथ मिलकर 5 लाख 56 हजार 500 रुपए नगद चैकिंग के दौरान जब्त किए हैं।


एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 मे एसएसटी नाका- भानग़ड पर सुभाषपुरा पुलिस टीम और राजस्व टीम की ओर से चेकिंग के दौरान वाहन MP07ZC9349 मे अब्दुल पुत्र शाकिर रहमान 30 साल निवासी बस स्टैण्ड के पास खनियाधाना से एक लाख बारह हजार पांच सौ रुपए जब्त किए है।

इसी प्रकार थाना तेंदुआ द्वारा आज कोटा नाका बॉर्डर चेकिंग के दौरान कार से एक लाख चवालीस हज़ार रूपए जब्त किए। इसके अलावा मसीद घाट बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान बामोरकला थाना पुलिस और एसएसटी टीम ने करनाल निवासी राजीव सिंह खत्री के पास से 3 लाख रुपए कैश जब्त किए। सभी से ब्यौरा मांगे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!