Press "Enter" to skip to content

करैरा थाना पुलिस ने दिखाई दरियादिली: रोड पर पड़ी महिला को पहुंचाया जिला अस्पताल, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने आज मानवता दिखाते हुए सड़क पर जख्मी हालत में तड़प रही एक महिला को अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।दरअसल ये पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ बांकडे हनुमान मंदिर के पास का जहां सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में एक बाइक पर सवार 3 लोग बलवीर पुत्र हरनाम पाल उसकी भाभी सीमा पत्नी मुकेश पाल और गोपाल पाल घायल हो गए। महिला सीमा पाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रही थी तभी शिवपुरी की ओर आ रही पुलिस करैरा थाना पुलिस की गाड़ी के चालक शिवराज ने मानवता दिखाते हुए सड़क पर जख्मी हालत में पड़े लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती पति को देखने आ रही पत्नी हुई दुर्घटना का शिकार
बांकडे हनुमान मंदिर के पास आज दुर्घटना का शिकार हुई महिला सीमा पाल निवासी शेरपुर थाना पिछोर जिला अस्पताल में भर्ती अपने पति मुकेश को देखने बाइक से अपने देवरों के साथ आ रही थी। तभी ये दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुकेश पाल में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। आज पत्नी भी दुर्घटना में घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!