Press "Enter" to skip to content

शिक्षक को कमरे में बन्द कर, चारों ने दिया घटना को अंजाम, बाइक से आए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा पुलिस थाना व तहसील मुख्यालय के नजदीक गणेश बाल मंदिर स्कूल के पास निवासरत शिक्षक अखिलेश गुप्ता पुत्र स्व. श्री बालकृष्ण गुप्ता के घर पर रविवार 29 अक्टूबर की रात दो बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर आए चोरों ने घर पर धावा बोल दिया,जिसमें वे पचास हजार से अधिक का सामान व 19 हजार रुपए अपने साथ ले जाने में सफल हुए।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
ज्ञात हो कि चोर घर की दो मंजिला दीवार को कूदकर घर के अंदर आए जिस कमरे में शिक्षक सो रहे थे उस कमरे की कुंदी बाहर से लगा दी और अन्य कमरों में रखी अलमारीयों को खोलकर कीमती सामान सहित मोबाइल व नकदी अपने साथ ले गए इसी वक्त शिक्षक की पत्नी व बच्चों की नींद खुल गई, सोर मचता हुआ देख पकड़ें जाने के भय से चोर भाग खड़े हुए, घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने लिखित में करैरा पुलिस को दी लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीबद्ध नहीं की गई जिससे यह सिद्ध होता है कि पुलिस अपराधों को रिकार्ड में न लेकर अपराधों का ग्राफ कम दर्शाना चाहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!