Press "Enter" to skip to content

खेत पर पानी की मोटर का तार लगाते समय किसान को लगा करंट, मौके पर ही हुईं दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में खेत पर पानी की मोटर का तार लगाते समय एक किसान बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
जिससे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भगवान सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी बंजारी माता मंदिर के पास थाना नरवर अपने खेत पर सिंचाई के लिए पानी की मोटर का तार लगा रहे थे इसी दौरान उन्हें बिजली का जोरदार झटका लग गया जिससे किसान भगवान सिंह कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में खेत पर पहुंचे परिजनों को घटना का पता लगा जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!