शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे में एटीएम मशीन से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे एक युवक का ठग कार्ड बदलकर फरार हो गया। जिसके बाद ठग ने एटीएम कार्ड की मदद से युवक के खाते से 42200 रुपये निकाल लिए।पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम बूथ का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के श्यामककरौदा गांव का रहने वाला युवक बालकिशन आदिवासी एटीएम बूथ से रुपए निकालने पहुंचा पहली बार में दस हजार रुपए निकालने के बाद जब बालकिशन ने दूसरी बार एटीएम से रुपए निकालने का प्रयास किया तो रुपए नहीं निकले जिसके बाद एटीएम बूथ में खड़े युवक ने मदद के नाम पर बालकिशन का एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब बालकिशन के मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक और पुलिस को दी लेकिन तब तक ठग ने बालकिशन के खाते से 42200 उड़ा दिए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठग की तलाश में जुट गई है।

एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने खाते से उड़ाए 42200 रुपए, सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठग की तलाश शुरू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment