Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो शराबी पति ने दुकान में लगा दी आग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक शराबी ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद दुकान में रखे सामान को आग के हवाले कर दिया। बताया गया है कि शराबी युवक अपनी पत्नी से पैसों की मांग कर रहा था जब पैसे नहीं दिए तो युवक ने शराब के नशे में अपने ही दुकान में आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक लेवा गांव का रहने वाला हरिओम सेन गांव में सेविंग कटिंग की दुकान एक स्टॉल में संचालित करता था। इसके बावजूद वह आय दिन अपनी पत्नी से पैसों की मांग करता था। जब उसे पैसे नहीं मिले तो वह स्टॉल सहित सामान को बेचना चाहता था। बता दें कि दुकान की शुरुआत करने के लिए उसकी पत्नी ने उसे स्टॉल बनवाने के लिए पैसे दिए थे इसके अतिरिक्त हरिओम ने भी 10 हजार रुपए एकत्रित कर दुकान का सामान खरीदा था। बताया गया है कि वह उक्त स्टॉल को बेचना चाहता था इसी बात से लेकर आज उसका झगड़ा अपनी पत्नी से हुआ था जब पत्नी ने स्टॉल बेचने के लिए मना कर दिया इससे नाराज हरिओम ने अपने पैसों से खरीदे हुए 10 हजार रुपये के सामान को आज के हवाले कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!