Press "Enter" to skip to content

घर के सामने खड़ी युवती पर चढ़ा मैजिक वाहन, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रुपापुर गांव में शनिवार की दोपहर घर के सामने खड़ी एक 18 वर्षीय युवती में मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां युवती गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं युवती का 4 वर्षीय भतीजे को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार स्वाति पुत्री हनुमंत लोधी उम्र 18 वर्ष निवासी रुपापुर थाना मायापुर अपने 4 वर्षीय भतीजे रियंत लोधी को गोदी में लेकर घर के सामने खड़ी थी बताया जा रहा है कि स्वाति लोधी के परिजन कथा कराने देव स्थान पर जा रहे थे। स्वाति अपने भतीजे को ट्रैक्टर पर बैठी उसकी मां को दे रही थी तभी एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्वाति के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में स्वाति लोधी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं भतीजे रियंत को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मैजिक वाहन को पकड़ लिया है। वहीं स्वाति लोधी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!