Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने चुनाव से पहले चैकिंग के दौरान साढ़े 58 लाख रुपए किए जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा थाना दिनारा नाका सिकंदरा, थाना गोवर्धन, थाना कोतवाली, थाना पिछोर द्वारा एफएसटी टीम के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुये चैकिंग के दौरान कुल 58 लाख 60 हजार रुपये नगद चैकिंग के दौरान जप्त किए गए.

आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत वाहन चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान पुलिस व एफएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5860000 ₹ नगद जप्त गये है.
थाना दिनारा के द्वारा आज दिनांक को सिकंदरा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर पुलिस चैकिंग के दौरान शिव कुमार साहू पिता प्रेम नारायण साहू निवासी करेरा से 25 लख रुपए नगद बरामद किए गए शिव कुमार साहू 25 लाख रुपए लेकर दतिया करैरा बस के द्वारा सफर कर रहे थे, इनके द्वारा पैसों का कोई भी लेखा-जोखा नहीं दिखाया गया है, जिस पर दिनारा पुलिस द्वारा नगद रुपयों की जप्ती की कार्यवाही की गयी है.
इसी प्रकार थाना पिछोर पुलिस एवं एफएसटी टीम द्वारा बाचरौन चौराहे पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक सफेद कलर की कार को चैक करने पर कृष्णकांत गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी नई बस्ती पिछोर के कब्जे से 1561000 रुपये नगद मिले इसके संबंध में उसके पास कोई कागज नहीं होने से उक्त रूपों को जप्त किया गया.
थाना पुलिस गोवर्धन एवं एफएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति से 299000 रुपये ले जाते हुये पकड़ा एवं उक्त व्यक्ति द्वारा नगदी के संबंध मे संतोषजनक जबाब नहीं देने पर उक्त नगद राशी को जप्त किया गया है.
थाना कोतवाली द्वारा सचिन अग्रवाल पुत्र श्री रामबाबू अग्रवाल निवासी सिटी सेंटर से माधव चौक पर चैकिंग के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं एसएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए नगद जप्त किये.
जप्त किए गए पैसों के संबंध में संबंधितों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। एफएसटी एवं पुलिस टीम द्वारा उक्त राशि को मौके पर जब्त कर विधिवत कार्रवाई कर संबंधित विभाग को सूचना दी गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!