Press "Enter" to skip to content

कोचिंग पढ़ने गया छात्र हुआ लापता भाई ने जताई अपहरण की आशंका पुलिस से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली से 5 दिन पहले कोचिंग पढ़ने गया एक छात्र लापता हो गया। जिसकी रिपोर्ट देहात थाने में दर्ज कराई है। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को उसके बड़े भाई ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भाई का अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस से भाई को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र रामचरण जाटव निवासी रहरगुवा थाना करैरा हाल निवासी लुधावली थाना देहात ने बताया कि वह और उसका भाई प्रवीण जाटव लुधावली शिवपुरी में किराये के मकान में रहकर शिक्षा अध्ययन करते हैं तथा कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे थे।दिनांक 21.10.2023 की सुबह 8.00 बजे मेरा भाई प्रवीण जाटव मोबा नं 9589465378 कोचिंग पढ़ने के लिए गया और देर रात तक घर वापस नहीं आया जब मैंने मेरे भाई के दोस्तों कोचिंग संस्थाओं एवं हर संभव स्थान पर देखने का प्रयास किया किंतु मेरे भाई का कोई सुराग नहीं मिला।जिसकी रिपोर्ट देहात थाने में दर्ज कराई गई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया लेकिन भाई का आज दिनांक तक कही कोई पता नही चला। दीपक ने भाई प्रवीण के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!