Press "Enter" to skip to content

बाइक की चाबी देने से मना करने पर भाई ने बहन की लाठियों से की पिटाई, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरा गांव में भाई को बाइक की चाबी देने से मना करना एक बहन को भारी पड़ गया। बाइक की चाबी नहीं देने से गुस्साए भाई ने बहन की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने घायल अवस्था में मायापुर थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा। जहां युवती का उपचार जारी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवती राधा पुत्री भीकम प्रजापति उम्र 20 निवासी पुरा थाना मायापुर ने बताया कि उसने भाई राजेश प्रजापति का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिस कारण उसने भाई को बाइक की चाबी नहीं देते हुए बाइक चलाने से मना किया तो गुस्साए भाई ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की रिपोर्ट मायापुर थाने में दर्ज करने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!