शिवपुरी: खबर जिले के एसपी ऑफिस से है जहां पुत्रवधू की प्रताड़ना से परेशान एक ससुर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित हरविलास शाक्य निवासी कालामढ़ थाना बैराड़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसके पुत्र सुनील का विवाह करीब 4-5 वर्ष पहले हर्षी बांदा थाना नरवर निवासी मूलचंद शाक्य की पुत्री पूनम के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। पीड़ित ने बताया कि पुत्रवधू पूनम करीब 2 वर्ष पहले दिनांक 22.01.2022 को उसके पुत्र सुनील शाक्य को धोखे से अपने साथ ससुराल ले गई। जहां से उसका पुत्र गायब हो गया।जिसकी रिपोर्ट भी उसने पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन पुत्र का आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि तभी से उसकी पुत्रवधू अपने मायके हर्षी बांदा में रह रही थी लेकिन करीब 2 माह पहले अचानक उसकी पुत्रवधू उसके घर आ गई जो अब मेरे परिवार को आये दिन प्रताड़ित करने एवं आये दिन गृहक्लेश कर घर में ताला लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। इससे परेशान पीड़ित हरविलास शाक्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने फरियादी का आवेदन महिला थाने को फॉरवर्ड कर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

धोखे से ससुराल ले जाकर पुत्र को किया गायब अब पुत्रवधू घर में ताला लगाकर परिवार को कर रही है परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment