Press "Enter" to skip to content

कोर्ट में तारीख करने आ रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने उड़ाया, 3 घायल एक की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसौद तिराहे पर गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार झण्डा गांव के निवासी नेताराम पुत्र भगीरथ पाल अपने दोस्त भरत तोमर और अतर सिंह परिहार के साथ बाइक से कोर्ट में तारीख करने शिवपुरी आ रहा था तभी सिरसौद तिराहे के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस हादसे में नेताराम पाल गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं भरत तोमर और अतर सिंह परिहार को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!