Press "Enter" to skip to content

शहर की प्रगति बाजार में रेडीमेड की दुकान पर चोरों का धावा, पैंट शर्ट और गर्म कपड़े चोरी कर ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहर के व्यस्ततम प्रगति बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया उसके बाद दुकान में रखे रेडीमेड पैंट शर्ट और गर्म कपड़े समेटकर ले गए। चोर दुकान से करीब 40-45 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान के ताले टूटे देख चोरी की घटना का पता लगा इसके बाद अनिल रेडीमेड कलेक्शन के संचालक अनिल ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुड़ गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!