शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने बाले ग्राम अछरौनी में ग्रह कलेश के चलते एक 8 माह की गर्भवती महिला डोली पत्नी पवन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी अछरौनी ने अपने ही कमरे में लगे पंखे के हुक पर फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक महिला डोली का पति पवन जुआ खेलने का आदि था इसके चलते अक्सर पति पत्नी में आये दिन झगड़े हुआ करते थे घटना मंगलवार सायं 7 बजे की है मृतिका के परिजनों को महिला फांसी पर झूली मिली तब मृतिका के परिजनों ने डोली के मायके वालों को फोन पर बताया की डोली ने फांसी लगाकर जान दे दी है इसके बाद परिजनों ने खनियांधाना थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा किन्तु मृतिका के मायके वालों के विरोध के चलते मृतिका को फांसी के फंदे से नही उतारा और रात्रि में ही कमरे को सील्ड कर दिया जब बुधवार की सुबह थाना प्रभारी रत्नेश यादव एवं तहसीलदार कैलाश चंद्र मालवीय ने मौके पर पहुंचकर मृतिका को नीचे उतारना चाहा तो मायके बालो ने विरोध किया और मिडिया को बुलाने की जिद पर अड़े रहे आखिर कर थाना प्रभारी और तहसीलदार ने मौके पर मीडिया को बुलाया और ताला तोड़कर शव की जाँच कर फांसी से उतारा गया।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है एवं शव का पी एम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया मृतिका का पति भी घर नही मिला जबकि मायके वालों का आरोप कि हमारी बेटी ने फांसी नहीं लगाई है हमारी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। मायके बालो ने मृतिका के ससुराली जनों पर हत्या एबं दहेज मांगने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

8 माह की गर्भवती महिला फांसी पर झूली, मायके बालो का आरोप मृतिका से रुपए लाने का बोलते थे ससुराल बाले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment