Press "Enter" to skip to content

केपी सिंह कक्काजू ने शिवपुरी से भरा नामांकन: मीडिया से बोले 30 के बाद करूंगा बात / Shivpuri News

शिवपुरी इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है शिवपुरी एसडीएम कार्यालय से जहां आज पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू ने कांग्रेस पार्टी से अपना नामांकन फार्म जमा किया है।
दरअसल बुधवार की सुबह 11:30 बजे पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा जिनेश जैन के साथ अचानक से रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने अपना नांमाकन फार्म जमा किया है।

असमंजस के बीच शिवपुरी से भरा फार्म
बता दें कि शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपीसिंह कक्काजू का एक वीडियो सामने आया था यह वीडियो रविवार का बताया गया है। जहां विधायक केपी सिंह कक्काजू अपनी पिछोर विधानसभा क्षेत्र के पिछोर कस्बे में छत्रसाल स्टेडियम में पिछोर से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कुछ पार्टी की तरफ से बात आई है कि जहां से में आज प्रत्याशी हूं कल रहूंगा या मैं वापस पिछोर लौटूंगा यह मैं नहीं जानता लेकिन ये मान के चलना कि हो सकता है मैं कल वापस पिछोर लौट आऊं ।केपी सिंह कक्काजू के इस बयान के लोग अलग-अलग मायने निकालकर देख रहे थे। लेकिन आज केपी सिंह कक्काजू द्वारा शिवपुरी से नामांकन दाखिल कर देने के बाद फिलहाल ये स्पष्ट है कि केपी सिंह शिवपुरी से ही चुनाव लड़ेंगें। नामांकन फार्म जमा करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से निकले केपी सिंह ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। केपी सिंह ने कहा 30 के बाद करूंगा मीडिया से बात।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!