Press "Enter" to skip to content

नागिन की वजह से दो कोबरा के बीच लड़ाई: एक हुआ घायल, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील कोंडर गांव में एक किसान के खेत में अचानक से दो जहरीले कोबरा सांप आपस में लड़ते हुए देखे गए। लड़ते हुए दोनों कोबरा के पास एक नागिन भी देखी गई।


इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने लड़ते दोनों कोबरा को अलग किया बाद में दोनों कोबरा को अपने साथ रेस्क्यू कर ले गए जिन्हें बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। इस बीच दोनों कोबरा के पकडे़ जाता देख नागिन अपनी बांबी में समा गई थी। सर्प मित्र के अनुसार कि दोनों कोबरा के बीच लड़ाई नागिन को लेकर हो रही थी।

जानकारी के मुताबिक कोंडर गांव के रहने वाले वीरेन्द्र गुर्जर के खेत पर मंगलवार दोपहर दो कोबरा लड़ रहे थे। दोनों की तेज फूफकार आसपास मौजूद लोग भी सुन रहे थे।

सर्प मित्र सलमान ने बताया कि वैसे यह सांप आपस में लड़ते नही है, लेकिन नागिन पर अपना हक जताने के फेर में इन दोनों के बीच में यह संघर्ष हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!