शिवपुरी मुख्यालय पर दशहरा पर्व के अवसर पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने साथ मिलकर शस्त्र पूजन किया। पूजन के बाद एसपी-कलेक्टर ने हर्षफायर भी किए। बता दें कि हर साल दशहरा के पर्व पर घर घर शस्त्र पूजे जाते हैं। उसी तरह शस्त्र पूजन की सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन पुलिस महकमा भी करता हुआ आ रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार पहुंचे। उनके साथ शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी भी साथ मौजूद रहे। इसके बाद सबसे पहले मां दुर्गा के सामने शस्त्र पूजन की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर हवन किया गया।
परंपरा के तहत कूमड़ा की बली दी गई। पूजन प्रक्रिया के आखिरी में आरती कर कलेक्टर-एसपी ने हर्ष फायर किये। इसके बाद वाहन पूजन भी किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर कलेक्टर-एसपी ने जिलेवासियों को बधाईयां भी दी हैं।

SP ने कलेक्टर के साथ मिलकर किया शस्त्र पूजन, बली देकर की हर्षफायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment