शिवपुरी: शहर के सईसपुरा क्षेत्र में स्थित गणपति मंदिर पर स्थापित मां काली की प्रतिमा का मंगलवार को दशहरे के दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। चारों ओर काली-काली जय महाकाली के जयकारे गूंजते रहे। खटीक समाज द्वारा मां काली की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। जहां खटीक समाज के लोग 9 दिनों तक मां काली की सेवा पूजा करते हैं और 10वें दिन माता काली का विसर्जन जुलूस निकालते हैं।गणपति मंदिर के दुर्गा पांडाल से शुरू हुए इस जुलूस में शहर भर से करीब 30 हजार लोग शामिल हुए, जिसमें भक्त विशालकाय मां की प्रतिमा को कंधों पर रखकर निकले। सईसपुरा से शुरू हुआ जुलूस मीट मार्केट होते हुए कमलागंज आया। इसके बाद माधव चौक चौराहा, पुराना बस स्टेंड होते हुए दो बत्ती चौराहे पहुंचा। जहां गणेश कुंड में मां काली की प्रतिमा को काली काली जय माँ काली के जयकारों के साथ विसर्जित किया गया।

शिवपुरी में मां काली के विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब,कंधों पर सवार थी मां काली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment