Press "Enter" to skip to content

युवक के साथ चचेरे भाई ने की मारपीट, खेत से चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पुल्हा में खेत से चारा काटने की मामूली सी बात को लेकर एक युवक के साथ उसके ही चचेरे भाई ने लात घूसों से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित पंजाब सिंह पुत्र प्रेमा केवट उम्र 45 साल निवासी ग्राम पुल्हा ने बताया कि मेरे खेत के पास मेरे चचेरे भाई अजमेर केवट का खेत है अजमेर मेरे खेत से चारा काट रहा था तो मैने चारा काटने से मना किया। इसी बात को लेकर अजमेर ने अश्लील गाली गलौज देते हुए मेरे साथ लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट सीहोर थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने अदम चेक काट कर उसे थाने से घर भेज दिया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!