शिवपुरी: जिले की पिछोर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 110 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। दरअसल टीआई शिवसिंह यादव थाना पिछोर को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सालौरा का मोहर सिहं पुत्र जगभान सिंह चौहान निवासी सालौरा का अपने पठार नदी के किनारे वाले खेत पर दो कैनो मे शराब लिये बैठा है मुखविर सूचना की तस्दीक हेतु सउनि जहान सिंह , सउनि सतीश जयन्त , प्र.आर. 548 दीपचन्द्र , प्र.आर. 640 मदनमोहन , आर. 256 रामनाथ , आर. 313 मांगीलाल गुर्जर को मय अनुवंधित वाहन के रवाना किया गया । मुखविर द्वारा बताये स्थान पठार नदी के किनारे मोहर सिंह का खेत ग्राम सालौरा पर पहुचे तो मोहर सिंह चौहान पेड़ के नीचे दो कैनो के साथ बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर मौके से जंगल की तरफ झाडियो में भाग गया।जिसे पकडने का प्रयास किया गया जो नही मिला मौके से दो कैनो मे 55-55 लीटर कुल 110 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 11000/- रू. की जप्त की गई। फरार आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक शिवसिंह यादव , सउनि जहान सिंह , सउनि सतीश जयन्त , प्र.आर. 548 दीपचन्द्र , प्र.आर. 640 मदनमोहन , आर. 256 रामनाथ , आर. 313 मांगीलाल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही.

पिछोर थाना पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment