Press "Enter" to skip to content

खेत पर पानी की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आई महिला, गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आने अखाईघाट गांव में खेत पर पानी की मोटर चलाते समय बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले बदरवास उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी घासी प्रजापति उम्र 52 वर्ष निवासी अखाईघाट थाना नईसराय जिला अशोकनगर रविवार को खेत पर पानी की मोटर चला रही थी इसी दौरान महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को परिजनों इलाज के लिए बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!