शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में एक 15 वर्षीय किशोरी ने मां के डांटने के बाद गुस्से में आकर घर में रखी घास मारने का कीटनाशक पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने आनन-फानन में उसे सतनवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया फिलहाल जिला अस्पताल में किशोरी का उपचार जारी है।
मां ने बेटी को मारा थप्पड़:
जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली किशोरी पूनम पुत्री रामू आदिवासी ने रविवार की दोपहर घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया।रामू आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी ने किसी बात को लेकर बेटी पूनम को थप्पड़ मार दिया जिससे गुस्से में आकर पूनम ने घर में रखी घास मारने की दवाई जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया।रामू ने बताया कि हालत बिगड़ने पर पूनम को पहले सतनवाड़ा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

मां ने थप्पड़ मारा तो गुस्से में आकर किशोरी ने खा लिया जहर, हालत गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment