शिवपुरी: जिले के इंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़वासा में मंगलवार की शाम एक युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव एक कुएं में उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर एक युवक समेत उसके 2 अन्य साथियों पर हत्या सहित साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अचानक घर से लापता हो गई थी नंदनी कुशवाह:
मड़वास निवासी नंदनी कुशवाह उम्र 20 साल 17 अक्टूबर को घर से अचानक गायब हो गई थी। जब युवती के माता-पिता खेत से वापिस लौटे तो बेटी को तलाश किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर उन्होंने थाने में नंदनी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पड़ोस में रहने वाले ईशू राठौर नामक युवक पर उसे भगा कर ले जाने का आरोप भी लगाया इसी क्रम में 19 अक्टूबर की दोपहर उसकी लाश गांव के कुएं में उतराती मिली। मृतिका के चाचा सीताराम सहित अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया था कि उनको बेटी नंदनी से पड़ोस में रहने वाला ईशू बात करता था और जब उन लोगों ने ईशु से बेटी से बात करने को मना किया तो उसने नंदनी को जान से मारने की धमकी भी दी। सीताराम के अनुसार जब नंदनी की लाश नहीं मिल रही थी तो इंशु राठौर की दादी ने ही नंदगी के भाई से कहा था कि गुम नंदनी की सब जगह तलाश रहे हो इस कुएं में क्यों नहीं देख रहे
जब उस कुएं में देखा तो नंदनी की लाश उसी कुएं में मिली। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि ईशु राठौर निवासी मड़वासा ने अपने जीजा श्याम राठौर निवासी रन्नौद सहित एक अज्ञात युवक ने उनकी बेटी की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मड़वासा में जीजा-साले ने हत्या कर कुएं में फेंकी थी युवती की लाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment