Press "Enter" to skip to content

लोडिंग वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को उड़ाया, मां की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोड़ा तिराहा के पास शनिवार की रात माता की चौकी में शामिल होकर वापस आ रहे बाइक सवार मां बेटे को पीछे से लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव की रहने वाली 45 साल की बिमलेश शिवहरे अपने बेटे निहाल शिवहरे (22) के साथ बाइक पर सवार होकर भौंती कस्बे में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान साजोर गांव के पास टोड़ा तिराहा के पास हादसा हो गया.

इस घटना में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां उपचार के दौरान मां बिमलेश शिवहरे ने दम तोड़ दिया। वहीं बिमलेश के बेटे निहाल शिवहरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!