Press "Enter" to skip to content

गोवर्धन थाना पुलिस ने‌ देशी कट्टा और 2 जिंदा राउण्ड के साथ एक बदमाश को दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की गोवर्धन थाना पुलिस ने शनिवार को 315 बोर का देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंड के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार ने बताया कि बदमाश थाना क्षेत्र में वारदात की फिराक में कट्टा लेकर घूम रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजविहारी पुत्र सूरज रावत उम्र 30 साल निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन बताया। पुलिस ने कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय 02 जिंदा राऊंड कीमती 4000 रूपये का जप्त किया।अपराध क्रमांक 99/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस. एस. सिकरवार , एएसआई सतेंद्र तिवारी,एचसी 733 प्रदीप गुर्जर ,एचसी 729 वीरेंद्र सिंह ,आर.752 सेलेंद्र धाकड़,आर.961 देवीलाल जाट की सराहनीय भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!