Press "Enter" to skip to content

गोपालपुर में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेंडरी में नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2023 को पीड़िता ने गोपालपुर थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शाम के समय घर के पास बनी पटौर से पशुओं के लिए भूसा लेने गई थी तभी आरोपी सत्यम शर्मा पटौर मे घुस आया और अंदर से कुंदी लगाकर जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को पटौर में बंद कर मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को बेहोशी की हालत मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर से नामजद आरोपी के खिलाफ धारा-376(3)342,506IPC 3/4POCSO ACT. का मुकदमा पंजीवध्द कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!