शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब अपने आप को बूढ़ा समझने लगे हैं। यह बात किसी और ने नहीं खुद सिंधिया ने मंच से कही। गुरुवार को वे भाजपा कार्यकर्ता में शामिल होने के लिए शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि मोबाईल को तिलांजली दे दो, लोगों के गले लगने में लग जाओ। मैं दिखता हूं नौजवान, लेकिन मैं भी बूढ़ा हो रहा हूं, आत्मा मेरी बहुत बूढ़ी है।
सिंधिया ने कहा कि मुझे पुराना सिस्टम अच्छा लगता है। पुराना सिस्टम मूल्यों का सिस्टम होता था, पुराना सिस्टम सिंद्धान्तों का सिस्टम होता था। पुराना सिस्टम अगर किसी को अपनी जबान दे दी तो भैया जान चली जाए लेकिन वापस नहीं आएगी। वो उसूलों का जमाना था। उस उसूलों के जमाने में आपको और हमें लौटना होगा मेरे भाईयों।
बोले- कांग्रेसी एक दूसरे के कपड़े फाड़ने की बात करते हैं
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कमलनाथ और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता की इतनी लालच है, सत्ता की इतनी भूख है कि वहां तो कपड़े फाड़ने की नौबत आ गई है।
उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के कपड़े फाड़ने का ऑर्डर अपने कार्यकर्ताओं को दे रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि ऐसे लोग सत्ता में आएंगे तो गरीब जनता का क्या हाल करेंगे?

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, मैं दिखता नौजवान हूं, लेकिन बूढ़ा हो गया: मेरी आत्मा बहुत बूढ़ी है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment