Press "Enter" to skip to content

कल्लू पंडित ने भेजी ऑनलाइन सट्टे की लिंक, मिला हजारों का ट्रांजेक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने विश्वकप मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते दिन भारत बनाम बांगलादेश के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का काम कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि गस्ती की डुयटी के दौरान एसआई केपी शर्मा को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद काली माता मंदिर के पास दविश देकर एक युवक को पकड़ा गया था।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम करैरा कस्बे का रहने बाला प्रमोद साहू पिता कल्यान साहू (27) बताया था। तलाशी के दौरान प्रमोद के मोबाईल में क्रिकेट विश्वकप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश के क्रिकेट मैच की ऑनलाइन सट्टे की लिंक मिली थी। यह लिंक किसी कल्लू पंडित ने भेजी थी।

मोबाइल में करीब 9 हजार रूपये के ऑनलाइन सट्टे का हिसाव था। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास से 4165 रूपये नगदी मिले थे। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!