Press "Enter" to skip to content

करैरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस ने नहीं की सुनवाई एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करेरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक पिता पुत्र की लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने उसके पुत्र का दीवार में सिर मार कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस घटना की रिपोर्ट करेरा थाने में दर्ज करना चाही तो पुलिस ने एक आवेदन पर दस्तखत करा कर उसे थाने से चलता कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के वार्ड क्रमांक – 2 के रहने वाले प्रभु दयाल कोली ने बताया कि 19 अक्टूबर 2023 को करीब 8 बजे मैं मठ मंदिर दर्शन करने गया था वहीं पर पैसों के लेनदेन को लेकर नरेन्द्र उर्फ लल्लू पुत्र नारायण सोनी, हैप्पी सोनी पुत्र नरेन्द्र उर्फ लल्लू सोनी,जानू सोनी पुत्र धीरेन्द्र सोनी निवासीगण वार्ड क्रमांक -2 ने मेरी लात घुसो से बेरहमी से पिटाई कर दी मुझे बचाने आए मेरे पुत्र प्रवीण कोली की भी इन लोगों ने मारपीट कर दीवार में सिर मार दिया जिससे उसके माथे और सिर में चोट लगी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!