शिवपुरी: जिले के करैरा में बीते दिनों हुई एक हेड मास्टर की मौत के मामले में परिजनों ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर कस्बे के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर हेड मास्टर की हत्या और लूट का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी बेटे और भाइयों ने इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मिला था हेड मास्टर का शव:
जानकारी के अनुसार करेरा कस्बे के रहने वाले हेड मास्टर नंदकिशोर जाटव का शव 12 अक्टूबर 2023 को संदिग्धावस्था सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी थी। हेडमास्टर नंदकिशोर जाटव की मौत के मामले को लेकर आज परिजनों ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नंदकिशोर की हत्या झोला छाप डॉक्टर गजराज सिंह गौतम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने हेड मास्टर की जेब में रखे नगदी ₹30000 और मोबाइल लूटने का आरोप भी युक्त झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया है। पुलिस ने परिजनों को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

करैरा में हेडमास्टर की मौत परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर पर लगाया हत्या और लूट का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment