शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम परिच्छा में दो दोस्तों ने एक दोस्त को जहरीला पदार्थ खिला दिया, बात इतनी सी थी कि उसे मुर्गा बनाने के लिए कहा गया लेकिन उसने नवदुर्गा में मुर्गा बनाने से मना कर दिया. जिसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया गया. वहीं युवक गंभीर हालत में ग्वालियर में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार खैरु के भाई बहादुर पुत्र लक्कू परिहार निवासी खरई ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे भरत एवं अरविंद भाई खैरु के घर पर आए और उससे मुर्गा बनाने के लिए कहने लगे और कहा की रिश्तेदार आ रहे हैं. नवदुर्गा होने के चलते जब खैरु ने मुर्गा बनाने से मना किया तो उसके साथ बंद कमरे में मारपीट कर दी और जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में शिवपुरी भर्ती कराया गया जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया. अब वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है. वहीं एसपी शिवपुरी ने पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

नवदुर्गा में मुर्गा बनाने से मना किया तो दो दोस्तों ने मिलकर खिला दिया जहरीला पदार्थ, जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहा खैरु / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment