शिवपुरी: जिले की सीमा से सटे हुए बासेंड गांव से लापता एक अधेड़ का शव पोहरी के पास तालाब में उतराता मिला, शिवपुरी एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट की मदद से अधेड़ के शव को तालाब से बाहर निकाला। बताया गया है अधेड़ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था वह अक्सर पोहरी क्षेत्र में घूमता रहता था। अधेड़ की गुमसुदगी का एक आवेदन पोहरी थाने में भी दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक़ 55 साल का पंचम पुत्र करन कुशवाह पिछले चार से पांच दिनों से घर से लापता था। आखरी बार उसे पोहरी कस्बे में देखा गया था। लेकिन आज गुरूवार की दोपहर कुछ लोगों को बासेंड गांव के तालाब में एक शव पानी में उतराता मिला। तालाब बड़ा था शव भी तालाब के बीचोंबीच था इसी के चलते सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस द्वारा शिवपुरी एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वोट की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान लापता 55 साल के पंचम पुत्र करन कुशवाह के रूप में की गई। श्योपुर जिले की सेसईपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

बासेंड गांव से लापता एक अधेड़ का पोहरी तालाब में मिला शव SDRF के गोताखोरों ने निकाली लाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment