शिवपुरी: जिले की अमोला थाना पुलिस ने बीती रात चैकिंग के दौरान दो लाख रुपये की अवैध शराब मय कार के जब्त करने में सफलता हासिल की है। जबकि शराब तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर मौके से भागने में सफल हो गए हैं। पुलिस ने शराब से भरी कार को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बेरीकेट्स को तोड़कर भागे शराब तस्कर:
अमोला थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली की अवैध शराब से भरी हुई एक कार क्रमांक UP78BY9341 शिवपुरी तरफ से अमोला की ओर आ रही है । सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी अमोला अमित चतुर्वेदी द्वारा थाना अमोला के सामने हाईवे रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर चैकिग लगायी गयी । कुछ समय बाद एक ग्रे कलर की अल्टो कार आयी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने की कौशिश की गयी, लेकिन कार चालक ने थाने के बेरिकेड तोडते हुऐ सिलानगर रोड़ तरफ भागे जिसे मोटा तिराहा की पुलिया पर पकड़ा । आरोपी रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । गाडी की चैकिंग की गयी तो गाड़ी मे कुल अवैध शराब की 30 पेटी भरी होना पायी गयी जिसमे से 10 पेटी बोल्ट वियर, 20 पेटी प्लेन मदिरा थी थाना अपराध क्रमांक 247/ 23 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया.
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला अमित चतुर्वेदी, सउनि हरीश सोलंकी,प्र.आर. 234 प्रहलाद यादव, आर. 607 शिवम यादव, आर. 804 संदीप राठौर, आर. 393 पवन राठौर आर. 693 नीतेन्द्र सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस बेरिकेड तोड़कर भागे शराब तस्कर पुलिस ने अवैध शराब से भारी कार की जब्त, तस्कर फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment