शिवपुरी शादी के महज एक साल बाद एक विवाहिता की कोई संतान नहीं हो सकी तो इसका दोष पति सहित ससुराली जनों ने विवाहिता को देते हुए उसे घर से निकाल दिया।अब यह पीड़ित विवाहिता अपने मायके में गुजर बसर कर रही है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार रायश्री गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले फतेहपुर शिवपुरी निवासी प्रिन्स कुशवाह के साथ आपसी सहमति व राजीखुशी से हिन्दू रीति रिवाजों से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसकी सास आनंदी कुशवाह व ससुर भगवान सिंह कुशवाह उसके साथ अनुचित व्यवहार करने लगे। मुझे संतान न होने के आक्षेप लगाये जाने लगे। उसके बाद सावन में पति द्वारा उसे मायके में छोड़ दिया गया तभी से ना पति खुद लेने आ रहे हैं और ना उसे ससुराल आने दे रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति कहते हैं कि मेरे माता पिता तुझे घर पर रखने को तैयार नहीं है, इसलिये मैं भी तुझे नहीं ले जाउंगा। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

संतान नहीं होने पर पति ने पत्नी को छोड़ा,पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment