Press "Enter" to skip to content

केनवाया खदान की आड़ में जंगल से फर्शी पत्थर का अबैध उत्खनन, वन विभाग रोकने में नाकाम / Shivpuri News

शिवपुरी: फर्शी पत्थर खदान की आड़ में वन भूमि से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। करैरा वन परिक्षेत्र की सब रेंज खोड़-ब के केनवाया के जंगल से फर्शी पत्थर उत्खनन लगातार जारी है। पत्थर माफिया, मशीनों और मजदूरों की मदद से अवैध उत्खनन करा रहा है। खदान की लीज जहां हुई है, वहां फर्शी पत्थर की बजाय जंगल से उत्खनन चल रहा है। लीज वाली खदान की ईटीपी जनरेटर करके फर्शी पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक केनवाया खदान के नाम से साल 2020 से 2030 तक फर्शी पत्थर खदान की लीज खनिज विभाग ने जारी की है। लेकिन लीज वाली जगह फर्शी पत्थर उत्खनन करने की बजाय वन भूमि में जाकर उत्खनन किया जा रहा है। करैरा रेंज की सब रेंज खोड़-ब स्थित केनवाया के जंगल में उत्खनन चल रहा है। खास बात यह है कि मजदूरों के अलावा मशीन उतारकर फर्शी पत्थर निकालने में इस्तेमाल किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की वजह से जंगल उजड़ रहा है। जल्द ही उत्खनन नहीं रुका तो आने वाले सात साल बाद हालत काफी ज्यादा खराब हो चुके होंगे।

आसानी से जेसीबी ले जा रहे, यहां 24 घंटे उत्खनन चल रहा

केनवाया में राजस्व सर्वे नंबर 18, 19, 29 के 1 हेक्टेयर क्षेत्र में फर्शी पत्थर की लीज है। हालात यह है कि दिन हो या रात 24 घंटे अवैध उत्खनन का काम जारी है। जंगल में माफिया जेसीबी तक लेकर आसानी से लेकर चले जाते है और फर्शी पत्थर के उत्खनन करने से पहले जेसीबी से जगह खोद कर सफाई करते है। वहीं अवैध उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है।

सिंध नदी किनारे अच्छा पत्थर, इसलिए माफिया खनन करा रहा
केनवाया के जंगल में सिंध नदी के किनारे पत्थर की खदान के नाम पर संरक्षित वन में फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। संरक्षित वन में घुसने पर भी वन विभाग सख्त कार्रवाई करता है, वहां उत्खनन चलने से तमाम सवाल उठ रहे हैं। खनिज विभाग के बीट गार्ड से लेकर रेंजर भी देखने नहीं जा रहे हैं कि उत्खनन लीज वाली जगह से हटकर हो रहा है।

रेंजर की तरफ से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही

केनवाया खदान से लगे संरक्षित वन क्षेत्र सब रेंज खोड़-ब की बीट केनवाया में चूनाखोमंई, कुछमैया, बाऊरीझोरा सहित अन्य जगह पर फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन चल रहा है। फर्शी पत्थर खदान की लीज की आड़ में जंगल में अवैध उत्खनन लंबे समय से जारी है। अवैध उत्खनन रोकने में वन अमला पूरी तरह नाकाम है। जहां केनवाया के नाम से खदान क्षेत्र में स्वीकृत है। वहां खुदाई नही की जा रही है। फ्लाइंग स्क्वायड भेजकर कराएंगे कार्रवाई


आपके द्वारा अवैध उत्खनन की जानकारी दी गई है। मैं फ्लाइंग स्क्वायड भेज कर कार्रवाई करता हूँ।

सुधांशु यादव, डीएफओ
शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!